मंच पर सक्रिय योगदान न करने वाले सदस्यो की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है, यदि कोई मंच पर सदस्यता के लिए दोबारा आवेदन करता है तो उनकी सदस्यता पर तभी विचार किया जाएगा जब वे मंच पर सक्रियता बनाए रखेंगे ...... धन्यवाद   -  रामलाल ब्लॉग व्यस्थापक

हास्य जीवन का अनमोल तोहफा    ====> हास्य जीवन का प्रभात है, शीतकाल की मधुर धूप है तो ग्रीष्म की तपती दुपहरी में सघन छाया। इससे आप तो आनंद पाते ही हैं दूसरों को भी आनंदित करते हैं।

हँसे और बीमारी दूर भगाये====>आज के इस तनावपूर्ण वातावरण में व्यक्ति अपनी मुस्कुराहट को भूलता जा रहा है और उच्च रक्तचाप, शुगर, माइग्रेन, हिस्टीरिया, पागलपन, डिप्रेशन आदि बहुत सी बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है।

मंगलवार, 3 जनवरी 2012

चिथड़ा-चिथड़ा सा कफ़न । (व्यंग गीत ।)





चिथड़ा-चिथड़ा  सा  कफ़न । 
(व्यंग गीत ।)


सड़े - गले   भ्रष्ट   नेता और  मेरे  मुन्ने   की   अम्मा,  
जैसे ही  एक  और  सवेरा  हुआ ? सब  याद  आ  गए..!!


अंतरा-१.


संसद का  गला  फाड़  निकम्मा, घर में  मुन्ने की अम्मा,
जैसे  ही   थैला  राशन  का   पकड़ा,    सब  याद  आ  गए..!!

जैसे  ही  एक   और   सवेरा  हुआ ?  सब   याद  आ  गए..!!


अंतरा-२.


मेरा  कटा  हुआ  पॉकेट, बीबी  का  बिका  हुआ  लॉकेट,  
जैसे  ही  मैंने ,जेब  में  हाथ ड़ाला ? सब याद आ गए..!!

जैसे ही  एक  और  सवेरा  हुआ ? सब  याद  आ  गए..!!


अंतरा-३.

कैसे  समझाऊँ  महँगाई का फंडा, मुन्ने  की अम्मा  को  ?
रात  को  दोनों, सो  गये थे  भूखे, अब  याद  आ  गए..!!

जैसे ही  एक  और  सवेरा  हुआ ? सब  याद  आ  गए..!!


अंतरा-४.


सूखा -सूखा  अधमरा  ये  बदन, चिथड़ा-चिथड़ा  सा  कफ़न,
मैं  और  देश, जब  ख़ड्डे में जा  गिरे ? सब  याद  आ  गए..!!

जैसे  ही   एक   और   सवेरा   हुआ ?   सब  याद  आ   गए..!!


मार्कण्ड दवे । दिनांक-०३-०१-२०१२.

MARKAND DAVE
http://mktvfilms.blogspot.com   (Hindi Articles)